Lucknow: अंडर गारमेंट में छिपाकर ले जा रहे थे 1.07 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

Lucknow: कस्टम अधिकारियों को लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर बड़ी सफलता मिली है. अधिकारियों ने दो युवकों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 1.07 करोड़ का सोना बरामद किया है. अधिकारियों को कुल 1.731 किलो सोना मिला है. युवक इसे अंडर गारमेंट में छिपाकर ले जा रहे थे. दोनों आरोपियों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. कस्टम के सहायक आयुक्त ने मामले की पूरी जांच कराए जाने की बात कही है.

यूपी की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh International Airport) पर कस्टम अधिकारियों ने 1.07 करोड़ रुपए के सोने (gold) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. शारजाह से आए इन युवकों के पास से 1.731 किलो सोना बरामद किया गया है. शारजाह से इंडिगो (indigo) की फ्लाइट 6ई-1424 से दोनों युवक लखनऊ आए थे.

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर जांच के दौरान जांच अधिकारी को दोनों युवकों पर शक हुआ. इसके बाद दोनों की जब छानबीन की गई, तब उनके पास से एक किलो से अधिक सोना निकलने के बाद कस्टम अधिकारी चौंक गए. कस्टम के सहायक आयुक्त एंड्रयू हक ने मीडिया को जानकारी दी है कि फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है. आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version