Lucknow Crime: लखनऊ से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार की देर रात यहां एक इलाके में संदिग्ध हाल में पिस्टल से गोली चल गई. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक मंदिर का पुजारी था. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत गोल्फ सिटी के महिपालखेड़ा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से यथार्थ शंकर यादव (29 वर्ष) की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात यथार्थ अपनी पत्नी को अवैध पिस्टल दिखा रहा था, इसी बीच फायर हो गया. बताया गया है कि यथार्थ एक मंदिर की देख-रेख करता था.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल पर जांच-पड़ताल और परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अवैध पिस्टल को कब्जे में ले लिया. आत्महत्या या फिर किसी वजह से गोली चलने की जांच में जुटी हैं.