Lucknow: लखनऊ के विकास नगर इलाके में धंसी सड़क, आवागमन बंद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: सोमवार को राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में एक सड़क धंस गई. संयोग अच्छा रहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई. बताया जा रहा है कि यह दो साल में पांचवीं बार है जब इलाके में सड़क धंसने की घटना हुई है. इससे लोगों में डर व्याप्त है.

सड़क धंसने की जानकारी होने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग करते हुए रोड ब्लॉक कर दिया है. इस घटना की सीसीटीवी में प्राप्त हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रक के गुजरने के बाद सड़क धंस गई और करीब 20 फीट लंबा गड्ढा हो गया.

मौके पर पहुंचे जल निगम के अधिशासी अभियंता दिव्यांशु कुमार सिंह ने बताया कि यहां पर एक पाइप लाइन डाली गई है, जिसके कारण नीचे की मिट्टी हटने से इस तरह की घटना हुई है. हम जल्द ही मरम्मत का काम शुरू कर रहे हैं.

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया. हालांकि, सड़क पर आवागमन रुकने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Latest News

बांग्लादेश-नेपाल के प्रधानमंत्री दोनों आएंगे भारत, जानिए कैसे है उनके साथ रिश्ते 

Nepal Bangladesh PM India: नेपाल और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री इस साल भारत दौरे पर आ सकते हैं. नेपाल के...

More Articles Like This

Exit mobile version