Lucknow: गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस की थर्ड AC में दिखा सांप, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: ट्रेन को लेकर हैरान करने वाली खबर आ रही है. 15067 गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस की थर्ड एसी में एक यात्री ने सांप होने की सूचना दी. फिर क्या था, अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रोका गया और जांच की गई. हालांकि, सांप नहीं दिखा. इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

बिट्टू कुमार ने देखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप
बताया गया है कि गोंडा में गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस की थर्ड एसी के बी-3 कोच की 56 नंबर सीट के यात्री बिट्टू कुमार ने सांप देखा तो वो सहम गया. उसने इसकी जानकारी अन्य यात्रियों को दी. फिर क्या था, हड़कंप मच गया. सभी यात्रियों की नजर ट्रेन में इधर-उधर सांप को ढूंढने लगी.

चारबाग स्टेशन पर की गई बोगी की जांच
ट्रेन को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रोका गया. इसके बाद पूरे बोगी की जांच की गई, लेकिन सांप का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version