Lucknow: अज्ञात वाहन की टक्कर से बलिया के सपा जिलाध्यक्ष की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: रविवार की सुबह लखनऊ के लोहिया पार्क के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी. इस हादसे में बलिया के सपा जिलाध्यक्ष की मौत हो गई. इस घटना से सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई.

टहलने के लिए लोहिया पार्क गए थे राजमंगल
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के बलिया जिले के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव आज सुबह लोहिया पार्क के पास टहलने के लिए गए थे. टहलाने के बाद वह स्कूटी से लौट रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित कई नेता ट्रामा सेंटर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि राजमंगल यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी थे.

थाना प्रभारी हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह शव ले जाने वाले वाहन ने स्कूटी में सवार को टक्कर मार दी, जिनकी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई. दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को पकड़ लिया गया है. मृतक राजमंगल यादव सपा के बलिया के जिलाध्यक्ष थे. वह बैकुंठ धाम रोड पर बालू अड्डा के पास स्थित अपार्टनमेंट में रहते थे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version