Lucknow: हाइवे पर पलटा एथनाल से भरा टैंकर, मचा हड़कंप, टला बड़ा हादसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया. सरोजनीनगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एथनाल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे हड़कंप मच गया. राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तत्काल सड़क जामकर टैंकर के ऊपर पानी की बौछार शुरू कर दी, जिससे एक पटरी पर जाम लग गया. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रोड पर फैले एथनाल को धुला. जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.

थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बताया
इस संबंध में सरोजनीनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बताया कि गोरखपुर से एथनाल लोड कर टैंकर कानपुर जा रहा. इसी दौरान सुबह सरोजनीनगर के शांति नगर में अचानक टैंकर पलट गया, जिससे एथेनाल लखनऊ-कानपुर मार्ग पर फैल गया.

फायरकर्मियों ने लोगों से गैस न जलाने की अपील की
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कंट्रोल रूम के सीएफओ मंगेश कुमार ने अपने दमकल कर्मचारियों द्वारा हाईवे के किनारे घरों में जाकर गैस न जलाने की लोगों से अपील की और पूरे इलाके की लाइट व हाई टेंशन लाइन को बंद कर दिया. उसके बाद दमकलकर्मियों ने लखनऊ- कानपुर की एक पट्टी को बंदकर कर हाईवे को धुलना शुरू किया. साथ ही टैंकर के ऊपर भी पानी की बौछार करते रहे.

एथनाल फैलने की वजह से हो सकता था ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार, एथनाल फैलने की वजह से ब्लास्ट हो सकता था. दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद रोड से एथनाल को साफ किया गया. उसके बाद क्रेन लगाकर टैंकर को उठाया गया, जिससे किसी भी प्रकार की कोई भी जानहनि नहीं हुई है. सड़क बंद होने से पटरी पर काफी देर तक जाम लग गया. सरोजननगर पुलिस द्वारा टैंकर को मार्ग से हटाने के बाद आवागमन सुचारू हो सका.

Latest News

ईरान के स्पीकर ने ट्रंप को दी चेतावनी, बोले- ‘कोई नहीं दे सकता अल्टीमेटम’

Israel US Iran War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एनर्जी प्लांटों पर हमलों को 10...

More Articles Like This

Exit mobile version