लुधियाना: धमाके के साथ टूटा स्लीपर कोच का टॉयलेट, दो हिस्सों में बंटी नई दिल्ली-कटरा ट्रेन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident At Ludhiana Station: शनिवार की सुबह नई दिल्ली-कटरा ट्रेन में सवार यात्रियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अचानक तेज धमाके के साथ ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट टूट गया. यह घटना उस समय हुई, जब नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन (04081) जैसे ही लुधियाना स्टेशन से रवाना होने लगी, अचानक दो डिब्बों को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई.

बताया गया है कि कपलिंग टूटने से जोरदार धमाका हुआ और स्लीपर कोच का टॉयलेट क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रेन के दो हिस्सों में बंटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज से डिब्बा टूटा है और पुलिस अधिकारी अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. उनका कहना है कि जांच जारी रहने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि डिब्बा धमाके से टूटा है या फिर कंपलिंग टूटने से धमाके की आवाज आई है.

धमाके की आवाज से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह जब न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन लुधियाना स्टेशन से अभी चलना शुरू ही हुई थी कि अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी. यह आवाज इतनी तेज थी कि यात्रियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ. कपलिंग टूटने के झटके के कारण स्लीपर कोच का शौचालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अचानक हुई घटना से ट्रेन सवार लोगों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. तमाम यात्री घबराहट के बीच कोच से बाहर की तरफ भागने लगे.

मौके पर पहुंचे आला-अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया. हालांकि, रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

घटना की वजहों को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है. रेलवे के कुछ अधिकारियों का प्रारंभिक तौर पर मानना है कि ट्रेन के आगे बढ़ते समय कपलिंग (डिब्बों को जोड़ने वाली कुंडी) पर अत्यधिक खिंचाव आने के कारण वह टूट गई. इसके विपरीत, ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का दावा है कि उन्होंने कपलिंग टूटने से ठीक पहले बम जैसी जोरदार धमाके की आवाज सुनी थी. फिलहाल रेलवे इस बात की गहनता से जांच कर रहा है.

Latest News

सुभाष घई बनाने जा रहे हैं सुपरहिट फिल्म Tall का सीक्वल, जानें जब फैंस से पूछा सवाल तो क्या मिला जवाब?

Mumbai: निर्माता-निर्देशक सुभाष घई अब साल 1999 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘ताल’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं....

More Articles Like This