Madhya Pradesh: जेठ ने बहू पर रॉड से किया वार, पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां रतलाम जिले में एक जेठ ने बहू पर रॉड से वार करने के बाद कठित तौर पर आग लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि रतलाम जिले के ढोढर गांव में जेठ सुरेश ने कथित तौर पर निर्मला पर रॉड से हमला किया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि निर्मला सुरेश के छोटे भाई प्रकाश की पत्नी थी, जिसने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी.

गिरफ्तार आरोपी ने लगाया आरोप
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने भाई की मौत के लिए निर्मला को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता ढोढर में अपने दो बच्चों के साथ रह रहती थी.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version