Maharajganj: तीन भारतीय सहित 7 गिरफ्तार, डेढ़ किलो सोना और डेढ़ करोड़ रुपये बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharajganj: नेपाल काठमांडू पुलिस ने तीन भारतीय सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से डेढ़ किलो से अधिक सोना के साथ ही करीब डेढ़ करोड़ रुपया बरामद किया. पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.

पुलिस डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध सोने का कारोबार कर रहे हैं. पुलिस टीम तलाशी के लिए गई. मौके से गणेश दत्त बडू निवासी महाकाली नंबर पालिका को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही अन्य 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में चार नेपाली और तीन भारतीय नागरिक शामिल है. उन्होंने बताया कि उनके पास से 1768.25 ग्राम सोना और एक करोड़ 43 लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए. केस दर्ज कर घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, कपड़ों के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर...

More Articles Like This

Exit mobile version