Photo Gallery: 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतारें

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election second phase Poll: 18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग आज हो रही है. देश में 13 राज्यों/केंद्रशासित राज्यों की कुल 88 सीटों पर वोटिंग आज हो रही है.

Lok Sabha Election Phase 2 Poll

वोटिंग बूथों पर वोटर्स की लंबी कतार देखने को मिल रही है. खास से लेकर आम लोग तक वोटिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं और अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं.

देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदान हो रहे हैं. आज 1206 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद होगी. मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही है.

 

आज जिन 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है. चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा हर मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

अठारहवीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीट पर दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों के भविष्य भी दांव पर हैं. इनमें बीजेपी के प्रह्लाद जोशी, हेमा मालिनी, ओम बिरला, अरुण गोविल, नवनीत राणा, महेश शर्मा शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस के शशि थरूर और राहुल गांधी की सीटों पर वोटिंग भी दूसरे चरण में हो रही है.

विभिन्न इलाकों हो रहे मतदान में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. वोटिंग सेंटर्स के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है. कड़ी धूप होने के बावजूद भी लोग लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

लोक सभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: 

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version