MLC चुनाव के चलते बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक, अब नवंबर से प्रक्रिया शुरू होने की संभावना

Patna: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है. बिहार विधान परिषद चुनाव को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगा दी है. शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले और पदस्थापन को लेकर निर्वाचन विभाग से मार्गदर्शन मांगा था, लेकिन वहां से हरी झंडी नहीं मिलने के बाद प्रक्रिया को रोकने का फैसला लिया गया है. शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया अब नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है.

फिलहाल स्थगित किए जाने की जानकारी

शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आज ही पत्र जारी किया जाएगा. पत्र के जरिए शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को फिलहाल स्थगित किए जाने की जानकारी दी जाएगी. बिहार में विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग को फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग आगे नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग ने पहले निर्वाचन विभाग से इस संबंध में अनुमति मांगी थी, लेकिन निर्वाचन विभाग की ओर से हरी झंडी नहीं मिलने के बाद तबादला प्रक्रिया रोक दी गई.

ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया दोबारा शुरू

अब चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवंबर के पहले सप्ताह से शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी. शिक्षा विभाग जल्द ही इससे संबंधित आधिकारिक पत्र जारी करेगा. बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव होने हैं, जिनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. चुनाव के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी.

152 उम्मीदवार मैदान में

स्नातक सीटों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी, जबकि शिक्षक सीटों में पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा शामिल हैं. 6 अक्टूबर तक कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें 12 नामांकन खारिज होने के बाद 152 उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रमुख उम्मीदवारों में पटना स्नातक से नीरज कुमार (JDU), दिलीप कुमार (RJD), असदुल्लाह खान (कांग्रेस) और जन सुराज के उम्मीदवार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से चार दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण

Latest News

सउदी अरब के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण हमला, एक नागरिक की मौत, 8 घायल, हूती विद्रोहियों पर शक

New Delhi: पूर्वी सउदी अरब में स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात भीषण हमला हुआ. हमले...

More Articles Like This

Exit mobile version