Maharashtra: रत्नागिरी में हादसा, पांच युवक समुद्र की तेज लहरों में डूबे, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Maharashtra: शनिवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गणपतिपुले में बड़ा हादसा हो गया. छुट्टियां मनाने पहुंचे युवाओं का एक समूह समुद्र में मस्ती कर रहा था. इसी दौरान तेज लहरों और पानी की गहराई का सही अंदाजा न लग पाने के कारण पांच युवक लापता हो गए. देखते ही देखते समुद्र ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया. घटना के बाद बीच पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरु किया गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर से 19 लोगों का एक समूह पर्यटन के लिए गणपतिपुले घूमने पहुंचा था. सुबह के समय कुछ युवक समुद्र में उतरे, लेकिन अचानक पानी के तेज बहाव और ऊंची लहरों की वजह से पांच लोग गहरे पानी में चले गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, लाइफगार्ड और स्थानीय मछुआरे मौके पर पहुंच गए. समुद्र में लापता युवकों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हालांकि, खराब समुद्री परिस्थितियां बचाव कार्य में चुनौती बन रही हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, समुद्र में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया. इससे पांच युवक संतुलन खो बैठे और लहरों के साथ गहरे पानी की ओर बह गए. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी.

चल रहा सर्च ऑपरेशन

लापता युवकों की तलाश के लिए नावों और अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है. प्रशासन का कहना है कि समुद्र में तेज बहाव और ऊंची लहरों की वजह से खोज अभियान प्रभावित हो रहा है, फिर भी लगातार प्रयास जारी हैं. स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से समुद्र में उतरते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर मानसून के दौरान समुद्र का मिजाज तेजी से बदल सकता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है.

इस रूप में हुई डूबे युवकों की पहचान

प्रशासन के मुताबिक, लापता युवकों की पहचान आदित्य राऊत, यश कांबले, अनिकेत हिवराले, प्रेम अदमे और आनंद नवराडे के रूप में हुई है. सभी छत्रपति संभाजीनगर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल पांचों की तलाश जारी है.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This

Exit mobile version