Maharashtra: ठाणे में संदिग्धों के घर ED और महाराष्ट्र ATS की रेड, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: संदिग्ध आतंकवादी फंडिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) ने गुरुवार को ठाणे जिले के पडघा में संयुक्त छापेमारी की है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

अधिकारी ने बताया

एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के पडघा में गुरुवार की सुबह से छापेमारी चल रही है. अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पहले के अभियानों के आधार पर की जा रही है. पहले पडघा के बोरिवली गांव में छापेमारी गई थी. अधिकारी ने बताया कि कई संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है और ईडी संदिग्ध पैसे के लेन-देन की जांच-पड़ताल कर रही है. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एटीसी केंद्रीय जांच एजेंसी का सहयोग कर रही है.

इस वर्ष जून में ATS ने ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर पादघा के बोरिवली में 22 लोगों के घरों पर बड़ी छापेमारी की थी. इनमें स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नचन और अन्य संदिग्ध सदस्य तथा प्रतिबंधित संगठन के समर्थक शामिल थे.

अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने उस समय 19 मोबाइल फोन और कट्टरपंथी गतिविधियों और दस्तावेजों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी. दो साल पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादियों से जुड़ी गतिविधियों के मामले भी पडघा में छापेमारी की थी. साकिब नचन को एनआईए ने पडघा से गिरफ्तार किया था. इस वर्ष जून में दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This

Exit mobile version