Maharashtra: मुंबई में धमाकों की धमकी देने वाला गिरफ्तार, ‘लश्कर-ए-जिहादी’ के नाम से भेजा था संदेश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: मुंबई में धमाकों की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी यूपी के नोएडा से हुई है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीते दिन यह कार्रवाई की. मुंबई पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार के अश्विन कुमार सुप्रा (50 वर्ष) नाम के एक शख्स को मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसे नोएडा से मुंबई लाया जा रहा है. आगे की जांच की जाएगी.

व्हाट्सएप नंबर पर मिली थीं धमकियां

इससे पहले मुंबई पुलिस ने बताया था कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं. धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 ‘मानव बम’ लगाए गए हैं. इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी. ‘लश्कर-ए-जिहादी’ होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं. धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा. मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरदीना हुआ महंगा, कीमत सुन लगेगा झटका

Gold Silver Price Today: आज धनतेरस का त्योहार है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This

Exit mobile version