महाराष्ट्र: डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छत्रपति संभाजीनगरः महाराष्ट्र से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना छत्रपति संभाजीनगर में हुई है. बताया गया है कि एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में जहां तीन दोस्तों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया है कि यह दुर्घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे छत्रपति भाजीनगर-जलगांव हाईवे के पास मौजूद फुलम्बरी तहसील के बिल्दा गांव में हुआ.

रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित हुई कार

दुर्घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने ताया कि पांच दोस्त कार में घर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान सईद मारूफ (18 वर्ष) अर्फत बागवान (20 वर्ष) और रेहान सईद के रूप में हुई है. तीनों स्थानीय नागरिक थे. पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version