मैनपुरीः ताऊ के अंतिम संस्कार में जा रहे थे भाई-बहन और जीजा, हादसे का शिकार हो गई तीनों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मैनपुरीः कहा जाता है कि जीवन है तो एक दिन मौत भी आना तय है और मौत किस बहाने से आ जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है. कुछ इसी तरह की घटना यूपी के मैनपुरी से सामने आई है. यहां भाई-बहन और जीजा के मौत का बहना ताऊ का निधन बन गया. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जाने के दौरान तीनों की जिंदगी सड़क हादसे का शिकार हो गई.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली मैनपुरी के गांव तावेपुर निवासी संजय (35 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह अपने जीजा धर्मेंद्र सिंह (50) पुत्र रामचरन सिंह निवासी तखरऊ फिरोजाबाद और बहन बेबी देवी के साथ ही रह रहा था. सोमवार की रात में करीब 12 संजय के ताऊ साधो सिंह (90 वर्ष) का बीमारी की वजह से निधन हो गया. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होना था.

three death mnp

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे भाई-बहन और जीजा

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए संजय, अपनी बहन बेबी और जीजा धर्मेंद्र सिंह के साथ सुबह करीब दस बजे फिरोजाबाद से पल्सर बाइक से चला. इसी दौरान मैनपुरी में शीतला देवी मंदिर के निकट दोपहर करीब 11:50 बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मौके पर पहुंचे एसपी, ली घटना की जानकारी

सूचना मिलने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी ली. साथ ही मृतकों के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना के लिए लोग दे रहे ऊपर वाले की दुहाई

संजय सिंह अपने जीजा धर्मेंद्र सिंह के साथ फिरोजाबाद में ही रह रहा था. दोनों जीजा-साले मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भषण-पोषण करते थे. संजय की चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं. वहीं धर्मेंद्र सिंह के तीन पुत्र हैं. इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया. शोक में डूबे लोग घटना के लिए ऊपर वाले की दुहाई देते हुए कह रहे है कि उसकी लीला भी अपरममार है. अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की जिंदगी उनसे छीन ली.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This