दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: दो विमान के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Two Aircraft Wings Collide At Delhi Airportः गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया. इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा. हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं.

जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया. इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ. फिलहाल, तकनीकी जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

वापस बाय पर लौटी अकासा एयर की फ्लाइट 
16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की उड़ान QP 1406 को तकनीकी और परिचालन कारणों से वापस बे (bay) पर लौटना पड़ा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब अकासा एयर का विमान खड़ा था, उसी समय किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क (टक्कर जैसी स्थिति) कर ली.

अकासा एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें समय पर विमान से उतार लिया गया. अकासा एयर ने यह भी कहा है कि उनके ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This