फतेहपुर में बड़ा हादसा: रिंद नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, सभी की मौत, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Fatehpur: यूपी के फतेहपुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां यमुना नदी चार किशोरों के लिए काल बन गई. नदी में नहाने गए छह किशोर डूबने लगे, दो तो बच गए, लेकिन चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया.

नदी में नहाने गए थे छह किशोर

मिली जानकार के अनुसार, रविवार की दोपहर ललौली थाना क्षेत्र केकुनिवा का डेर गांव में पास यमुना नदी में छह किशोर नहा रहे थे. इसी दौरान एक किशोर गहने पानी में डूबने लगे. उसे डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य किशोर भी डूब गए. साथ नहा दो अन्य किशोर किसी तरह से पानी से बाहर निकले और घटना की जानकारी परिवार वालों की दी.

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण

घटना की जानकारी होते ही किशोरों के परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों ने किशोरों की तलाश शुरु की. काफी प्रयास के पास चारों किशोरों के शव को बाहर निकलाया गया. शव पर नजर पड़ते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे.

मृतकों में ये किशोर हैं शामिल

मृतकों में हसीबुद्दीन (17 वर्ष) पुत्र फरीद खान, शाहिद (17) पुत्र सन्ने खान, अंश (15) पुत्र धर्मेंद्र कुमार और शान अहमद (17 वर्ष) पुत्र नफीस की शामिल हैं. सभी मृतक तपनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया की आज समय करीब 13.30 बजे यू.पी. डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ललौली थाना क्षेत्रांतर्गत रिंद नदी में नहाते समय तेज बहाव के कारण छह किशोर डूब गए है. इस सूचना पर तत्काल यू.पी 112 तथा ललौली पुलिस मौके पर पहुंची तत्कालिक कार्यवाही करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य किया गया.

डूबे हुए सभी किशोरों को बाहर निकाला गया, जिसमें से दो युवकों को बचा लिया गया है. जिनकी हालत स्थिर है तथा चार किशोरों को सी.एच.सी बिंदकी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों के परिजनों को मुआवजे से संबंधित प्रवधानों के संबंध में अवगत कराया गया है तथा घटना की सूचना उपजिलाधिकारी बिंदकी को दी गई है. जिनके द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. मृतकों के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This