मेक्सिको में बड़ा हादसाः ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Accident: मेक्सिको से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस आग का गोला बन गई. इस हादसे में जहां 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की जानकारी देते हुए ताबास्को के कोमलकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने कहा बताया कि ये बस 48 लोगों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान हाईवे पर ट्रक से भिड़ गई.

टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इस दुर्घटना में दो चालकों सहित 41 लोगों की मौत हो गई. बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. तस्वीरों से पता चलता है कि टक्कर के बाद आग की लपटों में घिरने के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, केवल धातु के फ्रेम के अवशेष बचे थे.

अभी तक केवल 18 शवों की पुष्टि की गई है, वहीं अभी बहुत सारे शव गायब हैं. बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में इस हादसे में मारे गए लोगों को लेकर संवेदना व्यक्त की है. बस ऑपरेटर ने कहा कि जो कुछ हुआ, उसके लिए बेहद खेद है.

साथ ही यह भी कहा कि वह अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने के लिए काम कर रहा है कि क्या हुआ था और जब ये हादसा हुआ, तब बस की स्पीड कितनी थी.

हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हादसा पीड़ित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा. मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. कंपनी शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है.

कोई नहीं जुटा पाया लोगों को बचाने की हिम्मत
मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों ने बताया है कि आग ने कुछ ही पलों में पूरी बस को अपनी जद में ले लिया. बस पिघलती चली गई और लोगों की चीखें एक-एक करके शांत होती चली गईं. कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया.

Latest News

क्या स्त्रियां अपने पति और पिता को भी बांध सकती हैं राखी, जानिए कहानियां और कारण?

Raksha Bandhan 2026: हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का विशेष महत्व है. रक्षाबंधन का त्योहार काफी विशेष महत्व रखता है....

More Articles Like This