नेपाल के रास्ते भारत में घुसा पाकिस्तानी यूट्यूबर, जैसलमेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistani YouTuber: राजस्थान के जैसलमेर से पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो एक यूट्यूबर है. बताया जा रहा है कि ये शख्‍स ज्‍यादातर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर वीडियो बनाता है. इस पाकिस्तानी यूट्यूबर के साथ पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को भी पकड़ा है. कहा जा रहा है कि भारतीय शख्‍स ने पाकिस्तानी यूट्यूबर के जैसलमेर आने और रहने में मदद की थी.

भारतीय की मदद से जैसलमेर पहुंचा पाकि‍स्‍तानी

इस दौरान एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि जैसलमेर एक सीमावर्ती जिला है, इसलिए हम केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के संपर्क में रहते हैं. इसी बीच हमें एक इनपुट मिला कि विनय कपूर नामक एक व्यक्ति, जो एक यूट्यूबर है, उसने पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों के कई यूट्यूब वीडियो बनाए थे और भारत आने के बाद, उसने यहां भी कई यूट्यूब वीडियो बनाए. वह कुछ समय गाजियाबाद में रहा और फिर जैसलमेर पहुंचा.

नेपाल के रास्‍ते भारत में दाखिल हुआ पाकिस्‍तानी यूट्यूबर  

इसके बाद हमें पूछताछ के दौरान पता चला कि वह पाकिस्तान से आया था और उसने नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया है, जिसमें भारतीय नागरिक सचिन चौधरी और कई अन्य लोगों ने उसकी मदद की थी. एसपी ने बताया कि फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन दोनों से विस्‍तार से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढें:-10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज ‘आप’ का ढहा किला, सीएम आतिशी आज सुबह 11 बजे LG को सौंपेगी अपना इस्तीफा

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This