पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाईः तीन सौदागर फंदे में 17 पिस्टल बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जालंधरः पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद किया है. पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह बहुत विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सात दिनों तक चलने वाला ऑपरेशन था.

तीन अपराधियों को दबोचा
पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया था जिसके तहत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनकी पहचान कुशाल, गुरलाल और परवेज के रूप में हुई है. पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि कुशाल फिरोजपुर का रहने वाला है और उस पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और मादक पदार्थों तस्करी के सात मामले चल रहे हैं. इसी तरह गुरलाल और परवेज पट्टी के रहने वाले चचेरे भाई हैं और उनकी उम्र लगभग 20 वर्ष के करीब है.

यहां से की थी हथियारों की सप्‍लाई
पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि हथियारों की सप्लाई मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी कुणाल ने की थी. उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार गुरलाल का भाई शरणजीत, जो इस समय जेल में है, अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरदेव गिल और लखबीर सिंह लंडा का करीबी है, जो जबरन वसूली और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं.

स्वपन शर्मा ने कहा कि लंडा और गिल इस रैकेट के संचालक हैं और उन्होंने इंदौर के कुणाल को हवाला चैनल के माध्यम से हथियार खरीदने के लिए पैसे दिए गए थे.

इन सामानों की हुई बरामदगी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने 32 बोर की 12 पिस्तौल, 5.34 बोर की पांच पिस्तौल, 33 मैगजीन और 20 कारतूस बरामद किए हैं. उन्होंने कहा कि ये हथियार तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में विभिन्न स्थानों से जब्त किए गए थे और ये हथियार मोगा, फिरोजपुर और तरनतारन जिलों में फैले लंडा के साथियों के लिए थे. श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन का बड़ा फैसला, अपने नागरिकों के ईरान-इराक की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

Middle East: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच बहरीन ने अपने नागरिकों के ईरान और इराक की...

More Articles Like This

Exit mobile version