UP News: CM योगी ने चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर चयनित लगभग 1800 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए. इन अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं विद्युत चयन आयोग द्वारा किया गया है.

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, जिन अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया, उसमें गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में दंत चिकित्सक, आयुष विभाग में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, सचिवालय में समीक्षा अधिकारी हिंदी/उर्दू, सिंचाई विभाग में अवर अभियंता, राजकीय कार्यालय निरीक्षणालय में निरीक्षक, आवास एवं विकास परिषद में अवर अभियंता व पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में टेक्नीशियन के पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version