Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन के शुरुआती नतीजे सामने आने के साथ ही नई जिम्मेदारी निभाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि अब हार जीत पर अपनी राय देंगे. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लाल रंग की टोपी पोस्ट की जिस पर ‘वीटो’ लिखा हुआ है. ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा कि अब मैं राजनीतिक ‘पंडित’ बनूंगा और उम्मीदवारों अच्छा और बुरा, दोनों तरह का राजनीतिक विश्लेषण कर बताऊंगा कि किन वजहों से उम्मीदवार जीते या हारे.
वीटो लगाकर अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे
इसके बाद उन्होंने लाल रंग की वीटो कैप भी पोस्ट की. ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव से पहले कहा था कि अगर डेमोक्रेट्स को बहुमत मिलेगी तो वो उनके लाए हर कानून पर वीटो लगाकर अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि लोग उन्हें ‘मिस्टर वीटो’ का खिताब दे दें. इससे पहले की पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि क्योंकि वो चुनावी दौड़ में सीधे-सीधे शामिल नहीं थे इसलिए नतीजे रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में आते नहीं दिख रहे।
हम बहुत बड़े अंतर से जीतते!
लिखा कि चुनाव में मैं उम्मीदवार नहीं था. अगर मैं उम्मीदवार होता, तो हम बहुत बड़े अंतर से जीतते! हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करते हुए ट्रंप ने लोगों से अपील की थी कि वोट डालते समय ये ध्यान में रखें कि उम्मीदवार वो खुद (ट्रंप) हैं. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी हार रही है. सबसे बड़ा झटका ओहियो से लगा है जहां से ट्रंप के पसंदीदा उम्मीदवारों में से एक विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हार गए हैं. उन्हें डेमोक्रिटिक पार्टी के प्रत्याशी एमी एक्टन ने हराया है.
इसे भी पढ़ें. भोजपुर में वारदातः मां-बेटे का कत्ल, कमरे में सोते समय रेता गला, बड़ा बेटा-बहू हिरासत में