पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, चार ग्रेनेड के साथ पाकिस्तान से जुड़े दो लोग गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Terror Plot: त्योहारों के सीजन में पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. सीआइए स्टाफ की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से कई ग्रेनेड बरामद किया है.

थाना खालड़ा में केस दर्ज कर इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि बरामद चार ग्रेनेड पंजाब को दहलाने लिए उपयोग किए जाने थे.

सीआइए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह ने आधी रात को दो बजे खुफिया सूचना के आधार पर खेमकरण क्षेत्र से चार ग्रेनेड बरामद किए. जो पाक से ड्रोन के माध्यम से मंगवाए गए थे.

गिरफ्त में आए लोगों की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र लाभ सिंह, प्रिंसपाल सिंह पुत्र कंवलजीत सिंह निवासी गांव धुन के तौर पर हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि त्योहारों के दिनों में पंजाब को दहलाने लिए पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा विदेश में बैठे गैंगस्टरों को टारगेट दिए गए हैं.

पकड़े गए लोगों का संबंध किस आतंकी संगठन से है, यह पता लगाया जाना अभी बाकी है. इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह को मिली सूचना के आधार पर थाना खालड़ा प्रभारी दिलबाग सिंह को साथ लेकर पहले कृष्ण सिंह को अरेस्ट किया गया. बाद में चार ग्रेनेड बरामद कर प्रिंसपाल सिंह को अरेस्ट किया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This

Exit mobile version