IPL 2027 से पहले बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, बोले- जिम्मेदारी संभालने को उत्साहित हूं

New Delhi: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को IPL 2026 दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है. वे IPL के अगले सीजन में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे. सौरव गांगुली 2019 में दिल्ली टीम के सलाहकार बने थे. वह फ्रेंचाइजी की पुरुष और महिला टीम के क्रिकेट निदेशक समेत कई पदों पर रह चुके हैं. सौरव गांगुली का साथ देने के लिए उनके भरोसेमंद युवराज सिंह मौजूद हैं. जिन्हें बैटिंग कोच बनाया गया है. हालांकि इस बारे में अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

मुख्य कोच की भूमिका संभालने को लेकर उत्साहित

पिछले सीजन यानी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स छठे नंबर पर रही थी. गांगुली ने टीम द्वारा जारी बयान में कहा कि आईपीएल में मुख्य कोच की भूमिका संभालने को लेकर उत्साहित हूं. दिल्ली कैपिटल्स टीम मेरे दिल के करीब है और इतने सालों में उसके साथ करीबी रिश्ता रहा है. मैंने टीम के मालिकों, प्रबंधन, सहयोगी स्टार और खिलाड़ियों के साथ करीब से काम किया है. हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अतीत में हमने अच्छी क्रिकेट खेली है.

दो अलग-अलग ग्रुप्स

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक दो अलग-अलग ग्रुप्स के पास है. जिसे दो साल एक मालिक तो अगले दो साल दूसरे मालिक रन करते हैं. GMR स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पिछले दो सीजन से टीम चला रहा था. ऐसे में वेणुगोपाल राव (टीम डायरेक्टर), हेमांग बदानी (हेड कोच), मुनाफ पटेल (बॉलिंग कोच) और इयान बेल (असिस्टेंट कोच) के रोल में काम कर रहे थे. अब जिंदल साउथ वेस्ट (JSW) के पास मालिकाना हक आ चुका है.

टीम के मेंटॉर भी रह चुके हैं सौरव गांगुली

IPL 2024 के बाद से दिल्ली की ओनरशिप बारी-बारी से दो-दो साल के साइकल में बदलती रहती है. साल 2024 में सौरव गांगुली को JSW का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया था और BCCI प्रेसिडेंट बनने से पहले वे IPL 2019 में एक सीजन के लिए टीम के मेंटॉर भी रह चुके हैं. SA20 2025 में सौरव गांगुली ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच का कोल संभाला. विमेंस प्रीमियर लीग में भी वह टीम के साथ जुड़े थे.

इसे भी पढ़ें. राज्यसभा चुनावः CM योगी की मौजूदगी में BJP के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version