अमेरिकी सेना की ड्रग तस्करी में बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध नाव पर अटैक, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Caribbean Sea Attack: ड्रग तस्करी को लेकर अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी एक संदिग्ध नौका पर अटैक किया. इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई.

यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने दी. यह कार्रवाई लैटिन अमेरिका में कथित मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के जारी अभियान का हिस्सा है.

ट्रंप प्रशासन द्वारा ”नार्कोटेररिस्ट” कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाकर करीब एक साल पहले शुरू किए गए सैन्य अभियान के तहत नौकाओं पर किए गए 69 हमलों में अब तक कम से कम 231 लोग मारे जा चुके हैं.

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियाई सागर में पहले की ज्यादातर सैन्य कार्रवाइयों की तरह इस बार भी मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले ज्ञात मार्ग पर कथित तस्करों को निशाना बनाया गया. हालांकि, सेना ने यह साबित करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं दिया कि नौका में मादक पदार्थ ले जाए जा रहे थे या नहीं.

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में मादक पदार्थ गिरोहों के साथ ”सशस्त्र संघर्ष” में है. उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में मादक पदार्थों की आमद रोकने और मादक पदार्थों की अत्यधिक मात्रा लेने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई बताया.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version