Malaysia Fire: मलेशिया में गैस पाइप में लगी भीषण आग, हुए कई धमाके, खाली कराए गए घर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malaysia Gas pipe Fire: मलेशिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को बाहरी इलाके में एक मलेशियाई शहर में गैस पाइल में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग के बीच कई तेज धमाके हुए, जिसकी वजह से आसपास के घरों को खाली कराना पड़ा.

काफी दूर से दिखी आग की ऊंची लपटे

बताया जा रहा है कि मध्य सेलंगोर राज्य के पुत्रा हाइट्स में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग की ऊंची लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थीं. आग की सूचना मिलते ही सेलंगोर के दर्जनों अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया.

स्थानीय समाचार पत्र द स्टार ने विभाग के निदेशक वान मोहम्मद रजाली वान इस्माइल के हवाले से बताया गया कि मौके पर मौजूद अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने का कारण पाइप लाइन का फटना बताया है.

आग के बीच हुए कई धमाके

आग इतनी भयंकर थी कि आग के गोले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कुछ निवासियों ने कहा कि तेज धमाके के दौरान उन्हें अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिलती हुई महसूस हुईं, ऐसा माना जाता है कि यह पहले हुए आग के विस्फोट के कारण हुआ था.

Latest News

IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य, डेरिल मिचेल का विस्फोटक अर्धशतक

Wellington: हेनरी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version