Mandsaur: गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, खामोश हो गई महिला की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mandsaur: गणतंत्र दिवस के उत्साह के बीच मध्य प्रदेश से दुखद खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की सुबह मंदसौर शहर के वार्ड नंबर-4 राजीव कालोनी में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. धमाके के बाद मकान में आग लग गई. सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस ब्लास्ट से महिला की मौत हो गई. जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार, मंदसौर शहर के वार्ड नंबर-4 राजीव कालोनी में सुबह करीब आठ बजे राजेश पोरावल के मकान में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया.

पत्नी की मौके पर हुई मौत, पति घायल
इस हादसे में महिला पुष्पाबाई पति राजेश पोरवाल (38 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, ब्लास्ट के कारण गिरे मकान के मलबे में दबने से राजेश पिता मोहनलाल पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे. घायल राजेश को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

Latest News

बुर्किना फासो में कानूनों को लेकर बड़ा बदलाव, मौत की सजा फिर बहाल, ब्यूटी पेजेंट पर रोक

Death Penalty Reinstated In Burkina Faso: अपने दो बड़े और कड़े फैसलों को लेकर पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो...

More Articles Like This

Exit mobile version