मांड्या: कर्नाटक से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां जीवनभर भींख मांगने वाली महिला की मौत के बाद उसके घर से नोटों का अंबार मिला. रकम इतनी इतनी अधिक थी लोगों को आंखें चौंधिया गई और लोग सोचने को विवश हो गए. बोरों में इतने नोटों को बंडल मिले कि उसे गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी.
हूर उन्निसा ने भीख मांगकर की थी लाखों की बचत
के मांड्या में भींख मांगकर गुज़ारा करने वाली 69 साल की एक महिला हूर उन्निसा ने 8.40 लाख रुपये की बचत की. इसमें वे सिक्के भी शामिल थे जो उसने जमा करके अपने घर में बोरियों में रखे थे, और साथ ही उसके बैंक खाते में जमा पैसे भी थे.
सड़कों, ट्रैफिक चौराहों और मस्जिद के पास भीख मांगती थी हूर
मिली जानकारी के अनुसार, ईस्ट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गुट्टालू रोड के सबदरियाबाद मोहल्ले की रहने वाली हूर उन्निसा शहर की सड़कों, ट्रैफिक चौराहों और मस्जिद के बाहर भीख मांगती थी. वह इलाके में अपने घर में अकेली रहती थी.
बोरियों में जमा करती थी भीख का पैसा
वर्षों से हूर उन्निसा भीख में मिले सिक्कों और नोटों को इकट्ठा कर उन्हें अपने घर में बोरियों में जमा करती रही. बुधवार को उसकी मौत हो गई. उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उसका अंतिम संस्कार किया. बाद में जब उसके घर में बोरियों में रखे पैसों को गिना गया और उसके बैंक खाते के बैलेंस को जोड़ा तो उसकी कुल बचत 8.40 लाख रुपये निकली.
30 से ज्यादा बोरियों मिले कैश और सिक्के
हूर उन्निसा के घर से 30 से ज्यादा कैश और सिक्कों से भरी बोरियां बरामद मिली, जिनकी गिनती के लिए नोट वाली मशीन मंगवानी पड़ी, अनुमान है कि इन बोरियों में लाखों रुपए और हो सकते है.
उन्निसा के घर में मिले इन पैसों को गुथालू इलाके की एक मस्जिद ने अपनी कस्टडी में ले लिया है. हालांकि अभी यह फैसला नहीं हो पाया है कि उन्निसा के जीवनभर की कमाई किसे सौंपी जाए. फिलहाल पुलिस ने कहा कि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि नूर की मौत नेचुरल तरीके से हुई थी. उधर, भींख मांगने वाली महिला के घर में नोटों का अंबार मिलने की लोगों में चर्चा हो रही है.

