Manipur: कुकी उग्रवादियों ने किया हमला, CRPF के दो जवानों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. लोकसभा चुनाव के एक दिन बाद ही यहां कुकी उग्रवादियों ने नारानसेना इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हमला किया है. इस हमले में दो जवानों की मौत की भी खबर आ रही है. इस बारे में मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि कुकी उग्रवादियों ने शुक्रवार की रात करीब साढ़े 12 बजे सीआरपीएफ के कैंप पर हमला किया. यह हमला 2.15 बजे तक जारी रहा. हमले में मारे गए जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के थे.

मणिपुर पुलिस के अनुसार, इस हमले में दो और लोग घायल भी हुए हैं. बताया गया है कि उग्रवादियों ने मोइरांग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नरनसेना में इंडियन रिजर्व बटालियन के कैंप को निशाना बनाया. इस दौरान उग्रवादियों ने पहाड़ की चोटियों से अंधाधुंध गोलीबारी की. इस दौरान हमलावरों ने कैंप पर कई बम भी फेंके, जिनमें से एक सीआरपीएफ के आउटपोस्ट के बाहर ही फट गया.

हमले में मृत जवानों की पहचान कर ली गई है. इनमें एक सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर एन. सरकार हैं. इसके अलावा कॉन्स्टेबल अरूप सैनी की भी जान गई है. वहीं, घायलों में इंस्पेक्टर जादव दास और कांस्टेबल अफताब दास शामिल हैं. उन्हें गोलियों के छर्रे लगे हैं. इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है.

Latest News

World Earth Day 2026: विश्व पृथ्वी दिवस पर PM मोदी का संदेश— “पृथ्वी हमारी माता, संरक्षण हमारा संकल्प”

विश्व पृथ्वी दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने धरती को ‘माता’ बताते हुए इसके संरक्षण को मानवता का कर्तव्य बताया और लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की.

More Articles Like This

Exit mobile version