Weather Update: 10 से ज्यादा राज्यों में लू का रेड अलर्ट, इन जगहों पर आंधी पानी की चेतावनी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है. गर्मी के बीच 10 से ज्यादा राज्यों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है. फिलहाल इन राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

इन राज्यों में आंधी पानी का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी 27 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी मध्य प्रदेश मेंअलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, आंधी और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, 29 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. बारिश और तेज हवाओं के चलते इन राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मई में कैसा रहेगा मौसम?

अप्रैल महीने में ही मई जून वाली गर्मी पड़ रही है. जब अप्रैल में इस कदर गर्मी है तो मई में क्या होगा? मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल से मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत में बारिश पर टोटली एक लंबा ब्रेक लग जाएगा. जिसके बाद गर्मी की तपिश बढ़ जाएगी. मई माह के पहले सप्ताह से ही गर्मी अपने चरम पर होगी. दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के कई शहरों के तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएंगे. इस बार गर्मी का ये दौर लंबे समय तक यानी मई ही नहीं बल्कि जून तक देखने को मिलेगा.

राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, अगर बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. हालांकि शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सामान्य हो गया. फिलहाल मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और हल्की बारिश की संभावना जताई है.

Dhananjay Singh: बाहुबली धनंजय सिंह को जौनपुर से भेजा गया बरेली जेल, ये है प्रमुख वजह?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version