यूक्रेन के खारकीव में रूसी हमले से भारी तबाही: 10 की मौत, 17 घायल, जेलेंस्की ने क्या दी धमकी?

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kharkiv Missile Attack: रूसी हमले से खारकीव में भारी तबाही मची है. मंगलवार को यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल बताए गए हैं. हमला पेचेनीही गांव के मध्य इलाके में हुआ, जहां रिहायशी इमारतों के बीच दुकानें, कैफे और डाकघर मौजूद हैं. हमले के बाद आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. प्रभावित क्षेत्र में क्षतिग्रस्त इमारतों और वाहनों के बीच राहतकर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, हमले में कई इमारतों और वाहनों को भी क्षति पहुंची है.

कहां और कैसे हुआ हमला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूसी सेना ने सुबह के समय पेचेनीही में एक व्यस्त चौराहे को निशाना बनाया. उन्होंने बताया कि इस इलाके में डाकघर और कई दुकानें थीं और इसके आसपास रिहायशी इमारतें मौजूद थीं. जेलेंस्की ने हमले के बाद की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें क्षतिग्रस्त इमारत, आग की चपेट में आए वाहन और घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते राहतकर्मी दिखाई दे रहे हैं.

रूस को जवाब देने की जेलेंस्की ने दी चेतावनी

हमले के बाद जेलेंस्की ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूक्रेन इस रूसी हमले का जवाब जरूर देगा. इस बीच खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि हमले में 17 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि मिसाइल हमले से 10 निजी इमारतों के अलावा एक कैफे, डाकघर, दुकान और कम से कम सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं.


हमले में क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल?

यूक्रेन के अभियोजक जनरल कार्यालय ने शुरुआती जानकारी के आधार पर कहा कि रूस ने हमले में दो छोटी बैंडेरोल क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया. एक स्थानीय अधिकारी ने यूक्रेन के सार्वजनिक प्रसारक सस्पिल्ने को बताया कि मिसाइलें गांव के मध्य हिस्से में गिरीं, जहां कैफे, डाकघर और दुकानें स्थित हैं. फिलहाल, रूस की ओर से इस हमले पर तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Latest News

पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ के पांचवें सत्र का उद्घाटन, 240 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

SEMICON India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन...

More Articles Like This

Exit mobile version