Mathura Accident: बस ने बाइक सवार 4 छात्रों को रौंदा, 3 की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुराः यूपी के मथुरा से दुखद खबर आ रही है. यहां एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार चार छात्रों को रौंद दिया. इस हादसे में जहां तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा मंगलवार को जाजमपट्टी पर हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे छात्र
बताया गया है कि गिर्राज महाराज कॉलेज के चार छात्र बाइक पर सवार होकर को कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान दोपहर में मगोर्रा थाना क्षेत्र स्थित जाजमपट्टी के पास के एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मारते हुए छात्रों को रौंद दिया. इस दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया.

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया कि मंगलवार को दिन में भरतपुर के रहने वाले चार छात्र एक बाइक पर सवार होकर कॉलेज के लिए जा रहे थे. जाजमपट्टी के समीप उन्हें प्राइवेट बस चालक ने टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में भरतपुर के बयाना स्थित मनपुरिया निवासी रितेश (20 वर्ष), चेतन, मुकुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गया. चारों छात्र गिर्राज महाराज कॉलेज से एग्रीकल्चर से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे.

मृतकों के घर मचा कोहराम
गंभीर हालत दो देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे भरतपुर के लिए रेफर कर दिया. हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया. बस को कब्जे में लेकर लिया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. चालक की तलाश की जा रही है. उधर, मौत की सूचना मिलने पर मृतकों के घर कोहराम मच गया.

Latest News

Bank Holiday Today: आज 30 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 30 October 2026: अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना...

More Articles Like This

Exit mobile version