मथुराः पति ने गला घोंटकर पत्नी को सुलाई मौत की नींद, खुद भी फंदे पर झूला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुराः मथुरा से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां पति-पत्नी की झगड़े का दुखद अंत हो गया. विवाद को लेकर पति ने पहले पत्नी की गला घोंटा और फिर खुद फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर लिया. यह घटना हाईवें थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंज कालोनी में हुई. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे थाना क्षेत्र के कन्हैया कुंज कॉलोनी निवासी एक दीपक ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद पति ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली. पत्नी का शव बेड पर पड़ा मिला था. पुलिस की माने तो पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आएदिन विवाद होता था. शनिवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था.

पुलिस ने बताया कि पति ने बच्चों को कमरे में बंद कर दिया. फिर पहले पत्नी की पिटाई की और गला घोंटकर उसकी जान ले ली. इसके बाद पति ने सुसाइड नोट लिखकर फंदा कसकर खुद भी आत्महत्या कर ली.

सुसाइड नोट में पत्नी के किसी से अवैध संबंध होने का जिक्र किया है. पति प्राइवेट शिक्षक और उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालक थी. दीपक मूल रूप से भरतपुर के कुम्हेर कस्बा का निवासी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5,000 रुपये, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

Diwali Gift For Farmers: दिवाली से पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की खबर सामने...

More Articles Like This

Exit mobile version