Mexico Crime: LIVE के बीच इस मशहूर इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर कर दी हत्या, हमलावर फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Crime: मेक्सिको से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां फेमस टिकटॉक इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया. इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है. यह वारदात कैमरे में कैद हो गई.

बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

खबरों के अनुसार, मेक्सिको के सिनालोआ प्रांत की राजधानी कुलियाकन में इस वारदात को अंजाम दिया गया. उस दौरान इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम अपने दो दोस्तों के साथ एक KFC की पार्किंग में मौजूद थे और टिकटॉक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे. वीडियो में वह अपने फॉलोअर्स से हंसते-मुस्कुराते हुए बातचीत कर रहे थे. तभी अचानक बाइक सवार पर दो हमलावर वहां पहुंचे. उनमे में से एक ने हथियार निकालकर सीजर पर लगातार कई गोलियां चला दीं. हमला इतनी तेजी से हुआ कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए.

मेक्सिको की राष्ट्रपति ने कहा, दोषियों को दी जाएगी सख्त सजा

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने भरोसा दिलाया की मामले की गहन जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द  गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा.

मालूम हो कि सीजर गैस्टेलम टिकटॉक पर 6.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय थे. उनके कॉमेडी वीडियो और क्षेत्रीय मैक्सिकन संगीत पर आधारित कंटेंट को दर्शक खूब पसंद करते थे. टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मेडुआ प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग थी.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version