मेक्सिको में बारिश का कहरः बाढ़ से 41 लोगों की मौत, कई लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Floods: भारी बारिश ने मेक्सिको में तबाही मचा दी है. बाढ़ का कहर बरपा है. मेक्सिको की गलियों में 12 फीट तक पानी भर गया है. बाढ़ से कई शहरों में जन-जीवन पूरी तरह से बेपटरी हो गया है. इस आपदा में अब तक कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

शहरों प्रवेश किया नदी का पानी

मेक्सिको के पॉज रिका में कैजोन्स नदी पूरे उफान पर है. नदी का पानी शहरों में प्रवेश कर गया है. पानी का बहाव इतना तेज था कि कई कारें इसमें बह गईं और इमारतें धराशायी हो गईं.

शनिवार को नदी का बहाव कम होने के बाद गलियों से पानी तो हट गया, लेकिन बाढ़ से हुई तबाही का मंजर अभी भी देखा जा सकता है. कारें पेड़ों पर लटकी नजर आ रही हैं. वहीं एक पिकअप ट्रक के अंदर घोड़े का शव मिला है.

कई लोग लापता, मलबे में तब्दील हुई सड़कें

भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मेक्सिको के कई इलाकों में मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. केंद्रीय और दक्षिणी मेक्सिको में 41 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. वहीं, अभी कई लोग लापता है. सड़कें पूरी तरह मलबे से पटी हैं, जिन्हें साफ करने का कार्य किया जा रहा है.

पानी का तेज बहाव लोगों को बहा ले गया अपने साथ

मालूम हो कि 6-9 अक्टूबर तक मेक्सिको में बारिश ने भारी तबाही मचाई. इसका सबसे खराब असर तेल के लिए मशहूर पॉज रिका शहर में देखा गया. मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी से महज 275 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पॉज रिका में पानी का तेज बहाव कई लोगों को अपने साथ बहा ले गया, जिनकी तलाश अभी भी जारी है.

Mexico Floods

मेक्सिको नेशनल कॉर्डिनेशन ऑफ सिविल प्रोटेक्शन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को हिदालगो में 16 लोगों की मौत हो गई. 150 से ज्यादा इलाकों से संपर्क टूट चुका है. वहीं, प्यूब्ला में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 16,000 से ज्यादा घर मलबे में बदल गए हैं.

मेक्सिको के वेराक्रूज राज्य में 15 लोगों की जान चली गई और भूस्खलन की वजह से 42 इलाकों से संपर्क टूट चुका है. बचाव दल गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटा हुआ हैं. यहां लगभग 27 लोग लापता हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है और तलाश जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This