मेक्सिको: यात्रियों से भरी डबल डेकर बस को ट्रेन ने मारी टक्कर, 10 की मौत, 41 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अटलाकोमुल्को: मेक्सिको में भीषण हादसा हो गया. डबल डेकर बस मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में जहां 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 40 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

यह हादसा मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी से लगभग 130 किलोमीटर दूर अटलाकोमुल्को में एक फैक्ट्री क्षेत्र में सोमवार को हुआ. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस सहित बचाव दल मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

इस हादसे की सूचना मेक्सिको की सिविल डिफेंस एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. उनका कहना है कि मौके पर कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं. यह हादसा क्यों और कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है.

बस हेराडुरा डी प्लाटा लाइन से आ रही थी. यह टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

बस कंपनी ने हादसे पर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया है. वहीं, ट्रेन लाइन और कैनेडियन पैसेफिक कनसास सिटी ऑफ मेक्सिको ने हादसे की पुष्टि करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

इस हादसे से जुड़ी डिटेल्स अधिकारियों ने साझा नहीं की हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग के आसपास भारी ट्रैफिक लगा था.

सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, बस भी धीरे-धीरे ट्रैफिक से निकल रही थी. बस बीच ट्रैक पर पहुंची थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन आई और बस को रौंदते हुए मौके से निकल गई. फिलहांल, अधिकारी घटना की जांच-पड़ताल में जुटे हैं.

Latest News

सऊदी अरब में बढ़ा तनावः तेल कंपनी अरामको ने कर्मचारियों को मुख्यालय खाली करने को कहा

Saudi Arabia Houthi Conflict: सऊदी अरब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी अरामको...

More Articles Like This

Exit mobile version