UP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सुबह से छाए रहे काले बदरा, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Monsoon in UP: यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ता जा रहा है. बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, तो कई जिलों में अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ में बृहस्पतिवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे लोग गर्मी से काफी हद तक राहत पाते हुए शानदार बारिश की लगाने लगे. इसी क्रम में लखनऊ में दिन में करीब 1 बजे कई इलाकों में तेज हवा के साथ तेज और धीमी बारिश शुरु हो गई.

बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 19 जिलों में गरज-चमक, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रदेश के 43 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां तेज होने से अगले तीन दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होगी. इसके बाद 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक वर्षा की संभावना है.

बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई. सबसे अधिक 144.4 मिमी वर्षा चित्रकूट में हुई. इसके अलावा बदायूं में 94 मिमी, सिद्धार्थनगर में 72.8 मिमी, मेरठ में 71.9 मिमी, मुजफ्फरनगर में 68 मिमी और बांदा में 64 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.

यहां अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आस-पास के क्षेत्र.

यहां भारी वर्षा की चेतावनी

कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात व आस-पास के क्षेत्र.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This