Moradabad: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो मासूमों की मौत, फरार हुआ चालक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भोजपुरः भोजपुर से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यह हादसा थाना क्षेत्र में सिरसवां दोराहे के पास हुआ. एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार दो मासूमों की जहां मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद कार पलट गई. चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस चालक की तलाश में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के लाम्बाखेड़ा टांडा निवासी मोनिस बाइक से बहन शाहीन (27 वर्ष) पत्नी नफीस, भाभी मोमीना (25 वर्ष) पत्नी मानिक, छह माह का भांजा माही और डेढ़ साल की भतीजी जुमैरा के साथ कही जा रही था.

दो मासूमों ने मौके पर तोड़ा दम
सिरसवां दोराहे से गुजरने के दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे शाहीन की गोद में बैठा छह माह का माही और मोमीना की गोद में बैठी डेढ़ साल की जुमैरा के सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद फरार हुआ कार चालक
इस दुर्घटना में शाहीन के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि मोमीना और मोनिस को भी गंभीर रूप से घायल हो गई. दुर्घटना के बाद कार भी सड़क किनारे खाई में पलट गई. चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाना लाई. दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए फरार चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version