जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

janata darshan: जनसेवा को सदैव सर्वोपरि रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात की. सीएम योगी ने गंभीरतापूर्वक पीड़ितों का प्रार्थनापत्र पढ़ा. सभी को समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान का भरोसा दिलाया. रायबरेली से आए एक बुजुर्ग अपनी पीड़ा कहते हुए भावुक हो गए, इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने का संबंधितों को निर्देश दिया.

दोषियों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

सीएम योगी ने कहा कि कहा कि शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, इसमें बाधा डालने वालों को कानूनी ढंग से सबक सिखाएं. कब्जे की शिकायतों पर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जामुक्त कराने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

किसी के साथ नहीं होने दिया जाएगा अन्याय

उन्होंने पीड़ितों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. प्राथमिकता के अधार पर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version