Morocco: ठंड से मोरक्को-अल्जीरिया सीमा पर 9 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Morocco: मोरक्को से डराने वाली खबर सामने आई है. यहां अल्जीरिया सीमा के पास रास असफूर इलाके में बेहद ठंडे मौसम की वजह से नौ अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई है. यह क्षेत्र सर्दियों में बहुत ठंडा होता है. मृतकों में सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं. ऐसे में मोरक्को के मानवाधिकार संगठन ने चिंता जताते हुए कहा कि उनके थके हुए शरीर अत्यधिक ठंड सहन नहीं कर सके.

जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक प्रवासी गिनी का था, जबकि बाकी लोग सब-सहारन अफ्रीका के विभिन्न देशों से थे. उनकी पहचान के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है. इस मामले पर मोरक्को की आंतरिक मंत्रालय ने तत्काल कोई बयान नहीं दिया.

प्रवासियों की मौत पर मानवाधिकार समहों ने जताई चिंता

मानवाधिकार समूह ने इन प्रवासियों की मौत पर  कहा कि मरने वाले छह शव पिछले हफ्ते दफन किए गए और दो शव संबंधियों की मांग पर रखे गए. उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी निगरानी की जाएगी. मोरक्को के अन्य मानवाधिकार संगठन ने इस हफ्ते सीमाओं को मानवतावादी बनाने, अवैध प्रवास और निवास को अपराध नहीं मानने और गायब हुए प्रवासियों पर निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि रास असफूर जैसी त्रासदियों से बचा जा सके.

हजारों प्रवासियों का हर साल होता है प्रवेश

मालूम हो कि हर वर्ष हजारों प्रवासी बेहतर जीवन की तलाश में उत्तरी अफ्रीका से यूरोप की ओर अवैध रूप से जाने की कोशिश करते हैं. कुछ स्पेन के छोटे हिस्सों, सीउता और मेलिला तक पहुंचने के लिए बॉर्डर फेंस पर चढ़ते हैं या तैरते हैं. कुछ कैनरी द्वीप तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता लेते हैं. मोरक्को की सुरक्षा एजेंसियां ऐसे प्रयासों को अक्सर रोकती हैं.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This