मां को प्रेमी लगा प्यारा, कलेजे का टुकड़ा नहीं, कर दी हत्या

ग्रेटर नोएडाः कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हमारे संज्ञान में आती है, जिसके बारे में हम सोचने को विवश हो जाते हैं. हमारे मन में यह सवाल उठने लगता है कि, क्या कोई ऐसा कर सकता है. जी हां, हम बात कर रहे एक ऐसी निर्दयी मां की, जिसने अपने कलेजे के टुकड़े की पानी में डुबोकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया. मासूमियत की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले इस बेटे की खता सिर्फ इतना थी कि उसने अपनी मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था.

दिल को झंकझोर देने वाली यह वारदात ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली इलाके की है. बुधवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया. मालूम हो कि यहां एक बच्चा 6 जून से गायब था, जिसका शव चार दिन पहले मिला था.

पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस के खुलासे में यह बात सामने आई है कि आठ साल के मासूम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने ही की थी.

6 जून से गायब आठ साल के बच्चे का चार दिन पहले संभल में शव मिला था. पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां का रेलवे में नौकरी करने वाले युवक अमरपाल से अवैध संबंध था.

बेटे ने दोनों को देख लिया था आपत्तिजनक हालत में
मासूम बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद दोनों ने हत्या की साजिश रची. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों ने बच्चे को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद दोनों ने शव को संभल में फेंक दिया था. घटना में शामिल बच्चे की मां, प्रेमी व दो अन्य सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version