UP: चिंता न करें, हर समस्या का होगा समाधान, जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी. उन्होंने अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए. रविवार को देवाधिदेव महादेव की आराधना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर आनुष्ठानिक व्यस्तता में भी सीएम ने जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा.

सीएम ने सुनी 150 लोगों की समस्याएं

रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने करीब 150 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए. कुर्सियों पर बैठे के पास खुद मुख्यमंत्री पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं.

सीएम योगी ने अधिकारियों को किया निर्देशित

जनता दर्शन में आए लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा, ‘चिंता मत करें, हर समस्या का समाधान होगा, सबकी भरपूर मदद की जाएगी.’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं.

CM Yogi listened to the problems of 150 people at Gorakhnath Temple and gave instructions.

सभी समस्याओं का होगा समाधान

सीएम ने आए लोगों को आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान कराएंगे. किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए.

इलाज में धन की कमी नहीं बनेगी बाधक

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें.

उपचार के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जो लोग पात्र हैं और किसी कारण से उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं, ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े.

सीएम योगी ने पुकारा, ‘ओ भोलू’ और दौड़ आया गोवंश

दृढ़ संकल्पों वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सुपरिचित पहचान गोसेवक की भी है. जब भी वह गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर होते हैं, गोशाला में जाकर गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है. रविवार की सुबह भी मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोसेवा की. मुख्यमंत्री ने गायों और गोवंश को अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया.

सीएम योगी यहां कई गोवंश को उनके लिए रखे नामों से बुलाते हैं. रविवार सुबह उन्होंने एक गोवंश को जब यह कहकर पुकारा, ‘ओ भोलू’ तो श्याम रंग का यह बछड़ा भाव विह्वल होकर सीएम योगी की तरफ दौड़ पड़ा. मुख्यमंत्री ने भोलू को खूब दुलारा और उसे अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया.

सीएम योगी ने बच्चों पर लुटाया प्यार

गोरखनाथ मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान सीएम योगी की नजर परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बच्चों को अपने पास बुला लिया, उन पर खूब प्यार लुटाया. उन्होंने बच्चों से उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा. उनसे ठिठोली भी की और फिर स्नेहाशीष से खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया. सीएम ने अपने हाथ से बच्चों चॉकलेट भी दिया. चॉकलेट मिलते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

Latest News

IND vs PAK: भारत को ललकारने वाले साहिबजादा फरहान ढेर, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

IND vs PAK: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में...

More Articles Like This

Exit mobile version