MP: दतिया में हादसा, पटली ट्रैक्टर-ट्रॉली, मां-बेटियों सहित पांच की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP: मध्य प्रदेश से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. शुक्रवार की सुबह दलिया जिले में दुरसड़ा थाना क्षेत्र के जोरा मैथाना पाली गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. इस हादसे में मां-बेटियों सहित जहां पाच लोगों की मौत हो गई, वहीं 19 से अधिक लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 30 लोग सवार थे और रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया.

6 ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर निकले थे 200 लोग
जानकारी के मुताबिक, दीसवार गांव के करीब 200 लोगों एक साथ रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे. सभी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक साथ निकले थे. इस दौरान सुबह करीब पांच बजे ग्राम कुरेथा और मैथाना-पाली की पुलिया पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे गिरकर पलट गया. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 19 लोग घायल हो गए. मृतकों में तीन लड़कियां और दो महिलाएं शामिल हैं. इनमें से दो लड़कियां और एक महिला एक ही परिवार की हैं.

हादसे में मां और दो दो बेटियों की भी मौत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया. दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे की जानकारी ली. पुलिस के मुताबिक, हादसे में क्रांति (17 वर्ष) पिता नवल किशोर, कामनी (19) पिता नवर किशोर और सीमा (30 वर्ष) पत्नी नवल किशोर की मौत हो गई. ये तीनों एक ही परिवार की थी. इसके अलावा हादसे में रोशनी (17 वर्ष) पिता रमेश अहिरवार और सोनम (11 वर्ष) पिता चंदन अहिरवार की भी मौत हो गई.

दुर्घटना में ये लोग हुए घायल
इस दुर्घटना में तेजा पति लक्ष्मण (55 वर्ष), कल्लू दांगी पिता जगत सिंह (22), चेतराम पाल (80), रामकली पति रामस्वरूप अहिरवार (50), पंकु पति लालाराम अहिरवार (70), पुष्पेंद्र पिता नाथूराम दांगी (30), रामकू पति बंसी केवट (50), दीक्षा पिता रामप्रसाद पाल (17), धनवती पति शियाशरण (50), धनवंती केवट पति लखन (40), वीरवती पाल पकि प्रागिलाल (50) और रानी अहिरवार पति चंदन (32 वर्ष), पाणकुंवर पति बृजभान (40), पुष्पा पति रामचरण पाल (60), ऊषा पति महेश बड़ाई (40), कृष्णकांत पिता भागवत प्रजापति (13), सुशीला पति हरिराम प्रजापति (40 वर्ष) आदि घायल हुई हैं.

एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया
दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेथा और मैथाना- पाली की पुलिया के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया. घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों को सभी घायलों के बेहतर इलाज के दिशा-निर्देश दिए हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version