mp: खड़े ट्रक से जा टकराए बाइक सवार, थम गई तीन युवकों की सांस

सतनाः मध्य प्रदेश से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां सतना में सोमवार की देर रात बाइक की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है. चालक फरार हो गया. ट्रक को कब्जे में लेलिया गया है. इस दुर्घटना के बाद प्रशासन ने ट्रक नहीं हटाया. इसके कारण कुछ ही घंटों बाद फिर दो गाड़ियां उससे टकराईं. इस टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने सुबह जाम खुलवाया और यातायात सामान्य किया.

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सतना-चित्रकूट रोड पर चितहरा मोड़ पर स्थित नर्सरी के पास हुआ. पुलिस ने बताया कि किसी व्यक्ति ने मझिगंवा थाने में सूचना दी कि चितहरा मोड़ पर हादसा हो गया है. तीन लोग घायल हो गए है. उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहां जाकर देखा तो तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी.

चालक हुआ फरार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस से मझिगंवा अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने हादसे की जांच के लिए आसपास लोगों से बात की. पुलिस ने युवकों की पहचान के लिए टीम भेजी. टीम को लोगों से पूछताछ में पता चला कि तीनों मृतक चित्रकूट के ही थे. मृतकों की पहचान सीताराम कोल निवासी पिडरा, छोटेलाल कोल निवासी पिडरा और छोटेलाल कोल पिता गंगू, निवासी सुकवाह के रूप में हुई. दूसरी तरफ पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक की तलाशी ली. तलाशी के बाद उसने ट्रक को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया. पुलिस को पता चला कि हादसे के वक्त ट्रक का ड्राइवर अंदर सो रहा था. हादसे होते ही वह मौके से फरार हो गया.

नहीं हटाया गया ट्रक, लगा लंबा जाम
मालूम हो कि, रात में हुए हादसे के बाद भी प्रशासन ने ट्रक को सड़क से नहीं हटवाया. सुबह होते ही दो और गाड़ियां इस ट्रक से टकराईं. लेकिन, कोई जनहानि नहीं हुई. इसके बाद वहां जबरदस्त जाम लग गया. इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो उसने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version