MP: पीट-पीटकर भाई-बहन की हत्या, जा रहे थे एग्जाम देने, अपनो ने ही वारदात को दिया अंजाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sehore Murder Case: मध्य प्रदेश से सननीखेज खबर सामने आई है. यहां दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर कथित रूप से अपने भतीजे और भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी. यह बताया गया कि यह घटना संपत्ति विवाद को लेकर सीहोर जिले में हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

एसपी दीपक शुक्ला ने बताया

पुलिस के अनुसार, यह घटना सिद्धिकगंज थाना इलाके के धर्मपुरी गांव में आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुई, जब दोनों भाई-बहन एग्जाम देने जा रहे थे. एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान शीतल मालवीय (20 वर्ष) और उसके छोटे भाई कुलदीप मालवीय (19 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों के पिता का नाम जगदीश मालवीय था.

भाई-बहन पर डंडे से किया वार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे ने कथित रूप से एग्जाम सेंटर जा रहे दोनों भाई-बहन को रास्ते में रोक लिया और डंडों से जमकर उनकी पिटाई की. पुलिस के अनुसार, हरिसिंह और जगदीश सगे भाई हैं और उनके बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है.

आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में

एसपी शुक्ला ने बताया कि इस हमले में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए और फिर उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच IMD का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पश्चिमी यूपी के कई...

More Articles Like This

Exit mobile version