MP: फांसी के फंदे पर लटकती मिली परिवार के पांच लोगों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आलीराजपुरः मध्य प्रदेश से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां आलीराजपुर के राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले हैं. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची है.

मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल
मिली जानकारी के मुताबिक, गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फांसी के फंदे पर से लटके मिले. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई.

पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर कर रही है जांच
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है. घटनास्थल पर आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी पहुंचे हैं. परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं. परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राकेश सिंह किसान थे. सोमवार सुबह राकेश सहित पूरे परिवार के शव फंदे से लटकते मिलने की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शवों को कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या.

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This