MP News: भिंड में RSS कार्यालय में मिला पिन बम, जांच जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्य प्रदेश से सनसनी फैलाने वाली खबर आ रही है. यहां शनिवार की रात भिंड की रिहायशी बस्ती हनुमान बजरिया में स्थित राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के कार्यालय में पिन बम मिलने से खलबली मच गई. देखने में यह बम ग्रेनेड बम जैसा दिख रहा है. रात करीब 12 बजे कार्यालय की देख-रेख करने वाले स्वंयसेवक राम मोहन की सूचना पर एसपी असित यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बम की जांच शुरू की. बम को अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया है.

बताया जा रहा है स्वंयसेवक राम मोहन को शुक्रवार की शाम को कार्यालय परिसर में झंडावंदन की जगह यह बम मिला था। इससे बच्चे खेल रहे थे, उन्होंने देखा तो इसे उठाकर रख दिया. शनिवार रात को उन्होंने इसे एक व्यक्ति को दिखाया तो उसने इसे बम बताया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशाह, एसपी असित यादव, टीआई कोतवाली प्रवीण चौहान डाग स्कवायड के साथ आरएसएस कार्यालय पहुंचे. पुलिस बम को जब्त कर अपने साथ ले गई.

एसपी ने बताया
पुलिस के मुताबिक, बम काफी पुराना बताया जा रहा है. एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरएसएस कार्यालय में मिट्टी का भराव किया गया था. इस मिट्टी को डीडी गांव के नजदीक कुंवारी नदी के बीहड़ से लाया गया था. करीब 30 साल पहले यहां फायरिंग रेंज एरिया था. ऐसे में संभावना है कि उस समय यह बम मिट्टी में दब गया हो और अब मिट्टी के साथ यह कार्यालय मे आ गया हो. हालांकि, मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version