MP Road Accident: पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन बच्चों की मौत, 32 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Road Accident: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां सोमवार को छतरपुर जिले में धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. इस हादसे में जहां तीन बच्चों की मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. दस की हालत गंभीर बनी हुई है.

नई ट्रैक्टर-ट्रॉली की पूजा-पाठ करने जा रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, बक्सवाहा क्षेत्र जुझारपुरा गांव निवासी ब्रजेश लोधी के घर नई ट्रैक्टर-ट्रॉली आई थी, जिसका पूजा-पाठ कराने के लिए घर और गांव के करीब 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई.

दस की हालत गंभीर
इस दुर्घटना में नम्रता लोधी (15 वर्ष), रवि लोधी (10) और दिव्या लोधी (12 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई. जबकि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों सहित करीब 32 लोग घायल हुए हैं सूचना लगते ही बिजावर थाना क्षेत्र की पुलिस और स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा. तत्काल सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का उपचार कर रही है. दस लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

‘इटली बॉर्डर बंद कर दूंगी’ स्पेन पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, शेंगेन समझौता खत्म करने की दी धमकी

Giorgia Meloni: स्पेन के शहर स्यूटा में अचानक मोरक्को से हजारों प्रवासियों के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे...

More Articles Like This

Exit mobile version