MP: सुसनेर में पलटी तेज रफ्तार बस, बच्ची की मौत, 20 यात्री घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आगर-मालवाः मध्य प्रदेश में सड़क हादसा हुआ है. यहां आगर-मालवा जिले के सुसनेर में बुधवार सुबह इंदौर कोटा हाईवे पर सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार बस पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की जहां मौत हो गई, वहीं 20 लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

दिल्ली से इंदौर जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, एक बस सवारियों को लेकर दिल्ली से इंदौर जा रही थी. बस में 30 यात्री सवार थे. इसी दौरान आज सुबह करीब 6 बजे इंदौर कोटा हाईवे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित सड़क से उतरकर पलट गई.

हादसे के बाद यात्रियों में मची चीख-पुकार
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए. पुलिस को सूचना देने के बाद लोग बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए.

बच्ची की मौके पर हुई मौत
कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में एक 6 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. इनमें से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजवाया.

अस्पताल पहुंचे डीएम और एसपी
सूचना मिलने पर डीएम और एसपी सुसनेर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जानते हुए चिकित्सकों से बेहतर उपचार के लिए कहा. पुलिस ने बच्ची को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने से यह दुर्घटना हुई. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version